फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   paramahans adhyaksh, narendr mantree chune gae

परमहंस अध्यक्ष, नरेंद्र मंत्री चुने गए

Tue, 10 Oct 2017 11:57 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 10 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
paramahans adhyaksh, narendr mantree chune gae
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को नए कलेक्ट्रेट भवन पर संपन्न हुआ। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को नए कलेक्ट्रेट भवन पर संपन्न हुआ। जिसमें परमहंस गौतम को अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को मंत्री और कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।ग्र्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की देखरेख में मंगलवार सुबह नौ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक सात बूथों पर मतदान प्रक्रिया चली। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 1742 वोटर थे, जिसमें से 1532 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परमहंस गौतम को 769 मत और राजेंद्र प्रसाद को 753 मत हासिल हुआ। दस मत अवैध घोषित हुए। मंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार को 791 मत और ध्रुवचंद कन्नौजिया को 698 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद कृष्ण कुमार को 748 और विनोद साहनी को 743 मत मिले। इस प्रकार परमहंस गौतम अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार मंत्री और कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष चुन लिए गए। सह चुनाव अधिकारी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर और पीठासीन अधिकारी सुरेश, राम प्रसाद, हेमंत पाठक, राजेश यादव, बुद्धेश्वर निषाद, विनोद कुमार,अरविंद यादव,हिटलर यादव,राणा प्रताप यादव को गोरखपुर से बुलाया गया था। जिनके सहयोग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। निर्वाचित अध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि साथियों ने जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ रमेश कुमार, कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह,एसआई दद्दन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चुनाव को लेकर सुबह से ही काफी गहमागहमी रही। प्रत्याशी समर्थक नए कलेक्ट्रेट भवन के सामने सड़क पर खड़े होकर वोटरों से मनुहार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed