{"_id":"59d2578a4f1c1baa538b541f","slug":"71506957194-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक संस्थानों में मना पहला दीक्षांत समारोह, मेडल पा खिले टॉपर्स के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक संस्थानों में मना पहला दीक्षांत समारोह, मेडल पा खिले टॉपर्स के चेहरे
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के 11 पॉलीटेक्निक संस्थानों में सोमवार को पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट पाकर मेधावियों के चहरे चहक उठे। समारोह के बाद सभी ने हिप हिप हुर्रे के नारे लगाए। मुख्य अतिथियों के साथ फोटो करवाई। दोस्तों संग सेल्फी ली और अपने संस्थान को अलविदा कर जीवन की दूसरी पारी में आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान मेधावियों के घरवाले भी अपने होनहारों को मंच पर सम्मानित होता देख गदगद हो गए। मेधावियों ने कैंपस लाइफ को मिस करने की बात कही।
राजकीय पॉलीटेक्निक ब्वॉयज में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस दौरान सत्र 2016-2017 के विभिन्न ट्रेड के टॉपर्स को गोल्ड मेडल और दूसरा स्थान पाने वाले मेधावियों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। 22 मेधावियों को ये सम्मान मंच से मुख्य अतिथि के हाथों मिला। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को शुभकामना देने के साथ ही सरकार की इस पहल का स्वागत किया। साथ ही पॉलीटेक्निक के जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया। प्रिंसिपल वीके राना ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान एलसी यादव, एमके रमन, विनोद यादव, सुभाष विश्वकर्मा, दीपशिखा सिंह, नईम, दिनेश आदि शिक्षक मौजूद थे। समारोह में 530 मेधावियों को सर्टिफिकेट दिया गया।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के छह ब्रांच के टॉपर्स को मुख्य अतिथि विधायक राकेश सिंह बघेल ने गोल्ड मेडल दिया। उन्होंने छात्राओं को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी और देश को आगे ले जाने का संकल्प दिलाया। प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेंद्र प्रसाद, यशपाल सिंह, एसी सिंह, सुधांशु त्रिपाठी, ज्योति सिंह, विक्रांत यादव, राजेश कुमार, कीर्ति अस्थाना, सौरव यादव, संध्या त्रिपाठी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
यहां मना दीक्षांत समारोह
राजकीय पॉलीटेक्निक, गोरखपुर
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, गोरखपुर
महामाया पॉलीटेक्निक, हरिहरपुर, खजनी
एमपी पॉलीटेक्निक
महामानव बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
केआईपीएम
विकास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
लिटिल फ्लावर स्कूल
सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
आईटीएम
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के गोल्ड मेडलिस्ट
आफरीन फातिमा (टेक्सटाईल डिजाइन), आंकाक्षा गौतम (कंप्यूटर साइंस), कुमारी रश्मि (इलेक्ट्रॉनिक्स), अर्चना प्रजापति (एमओएम), निधि दुबे (पीजीडीसीए), अंजलि पांडेय (आईटी)।
राजकीय पालीटेक्निक ब्वॉयज के गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट
इलेक्ट्रिकल में कौशल दुबे, प्रीति राय (गोल्ड), नीलकमल निषाद, मनसा विश्वकर्मा (सिल्वर), सिविल में अंजलि पांडेय, खुशबू (गोल्ड), अमन डालमिया, अनूप शर्मा (सिल्वर), मैकेनिकल प्रोडक्शन में रजत मिश्रा, राघवेंद्र (गोल्ड), ज्योति सिंह, विक्रांत नागवंशी (सिल्वर), मैकेनिकल ऑटो में शोयबा सगीर, राहुल मौर्य (गोल्ड), श्रुति जायसवाल, सतीश विश्वकर्मा (सिल्वर), प्लास्टिक एंड मॉल्ड टेकभनोलॉजी में प्रियेश कुमार (गोल्ड), अतुल श्रेष्ठ (सिल्वर), केमिकल में सूरज नायक, पूजा यादव (गोल्ड), सरोज साहनी, सोनू मौर्या (सिल्वर), पेंट में सच्चिदानंद बिंद (गोल्ड), लोकेश प्रजापति (सिल्वर)
एमपी पॉलीटेक्निक के गोल्ड मेडलिस्ट
अखिलेश यादव (सिविल), अभय मिश्रा (विद्युत), जय हिंद कुमार (मैकेनिकल प्रोडक्शन), अभिषेक पति त्रिपाठी (इलेक्ट्रॉनिक्स), सूरज अग्रहरि (मैकेनिकल कैड), संजना सिंह (आर्किटेक्चर), अमन तिवारी (सीएस), भरत प्रसाद मद्धेशिया (एमएसएम)।