{"_id":"59a2deea4f1c1b6e458b46c2","slug":"71503846122-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर भजन कीर्तन से संगत हुई सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव पर भजन कीर्तन से संगत हुई सराबोर
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा पैडलेगंज की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाशोत्सव पर रविवार को गुरुद्वारा परिसर में पाउंटा साहिब और देहरादून से आए रागियों ने भजन-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। सभा की ओर से लगाए लंगर में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुघर में माथा टेका और प्रसाद चखा।
गुरुद्वारे में सुबह से ही भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया था। पाउंटा साहिब से रागी अमनप्रीत सिंह और देहरादून से रागी कुलदीप सिंह ने गुरु का गुणगान कर संगत को सराबोर किया। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर धार्मिक सामग्री और घरेलू चीजों के स्टाल भी लगे। सभा की ओर से ठंडा शरबत पिलाया गया, फिर लंगर का आयोजन हुआ।
सभा के सदस्य अमृत पाल सिंह टोनी ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाशोत्सव सिख संगत के लिए बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने बताया कि शाम को गुरुद्वारा साहिब में दीवान भी सजाए गए। इस मौके पर सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।