{"_id":"59920b164f1c1b11468b46b8","slug":"71502743318-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को सुविधाएं देने के साथ अनियमितता दूर करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को सुविधाएं देने के साथ अनियमितता दूर करने पर जोर
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का प्रभार रविवार की दोपहर संभालने वाले डॉ. पीके सिंह ने सोमवार को अपनी प्राथमिकताएं बताईं। मरीजों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ अनियमितताओं के खात्मे को अपना लक्ष्य बताया।
डॉ. पीके सिंह जुलाई 2014 से अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हैं। इससे पहले मार्च 2013 से जून 2014 तक कन्नौज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। मेडिकल कॉलेज झांसी के 1974 बैच के डॉ. सिंह को पहली तैनाती 1984 में कानपुर मेडिकल कॉलेज में मिली थी। यहां लेक्चरर से लेकर पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष पद तक का उनका सफर फरवरी 2013 में पूरा हुआ था। प्राचार्य ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद कहा कि अस्पताल परिसर में गंदगी बड़ी समस्या है। समस्याओं को क्रमबद्ध ढंग से दूर कराएंगे। विभिन्न वार्डों में मरीजों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके निराकरण के साथ ही कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं को खत्म करना प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी गैस से भरा हुआ है।