{"_id":"5980d1d24f1c1b66728b4792","slug":"71501614546-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को लेने ससुराल आए युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को लेने ससुराल आए युवक से मारपीट
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के डिगुरी गांव करमहियां टोले पर मायके आई पत्नी को वापस लेने ससुराल आए युवक से मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पनियरा में लाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी बुधिराम निषाद (22) की डिगुरी गांव के करमहिया टोले पर सीताराम निषाद के यहां इनकी ससुराल है। बुधिराम निषाद की पत्नी रिंकी अपनी बीमार मां को देखने आई थी। पत्नी के मायके आने से नाराज बुधिराम मंगलवार की सुबह सात बजे ससुराल पहुंचा और अचानक बीवी को पीटने लगा। वह उसे तुरंत घर चलने को कह रहा था। ससुर सीताराम ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। सभी आपस में लड़ने लगे। मारपीट की इस घटना में बासमती (26) पत्नी हरिहर घायल हो गई। साथ ही बुधिराम निषाद को भी चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। यहां से बासमती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पनियरा थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष पनियरा सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।