फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेहतर व्याख्यान के लिए विद्यार्थी सम्मानित

बेहतर व्याख्यान के लिए विद्यार्थी सम्मानित

Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बेहतर व्याख्यान के लिए विद्यार्थी सम्मानित
महराजगंज। बुधवार को राज्य विज्ञान संस्थान की पहल पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक ढंग से जिले को स्वच्छ रखने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संभावना के साथ ही चुनौतियों से निपटने विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। निर्धारित विषय पर बेहतर व्याख्यान देने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता करते डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गोष्ठी में 11 विद्यालय के कुल 45 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिला स्तर स्तर पर चयनित दो छात्र मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। स्वच्छता को लेकर उन्होने छात्र छात्राओं को जागरूक रहने को कहा। आस पास साफ सफाई के लिए सभी को प्रेरित करे। राजकीय कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने छात्र छात्राओं को आज के समय में विज्ञान के महत्व विषय पर विस्तार से जानकारी दी। नोडल अधिकारी अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि कक्षा 8 से 10 तक छात्राओं ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया है। इस मौके पर उपस्थित छात्रों का 10 नम्बर का लिखित परीक्षा हुई। प्रथम, द्वितीय प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया है। निर्णायक मंडल में राजेश पांडेय, राम नारयाण मिश्र देवेन्द्र पांडेय बैजनाथ पटेल, योगेंद्र पटेले, अमरेंद्र शर्मा, रमेश, हितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed