फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप पर हंगामा

दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप पर हंगामा

Thu, 13 Jul 2017 08:58 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप पर हंगामा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
पेट्रोल में पानी की आशंका पर गुरुवार की दोपहर कुछ युवकों ने दुर्गाबाड़ी पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया। मामला गंभीर होता देख पेट्रोल पंप के मैनेजर और कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग और आईओसी के अफसरों ने तेल की प्रारंभिक जांच कराई तो सब कुछ सही मिला। जांच के नतीजों को लेकर आरोपियों के असंतुष्ट होने पर टीम ने तेल का नमूना लेकर जांच के लिए इंडियन आयल कंपनी (आईओसी) के लैब भेज दिया।
दुर्गाबाड़ी स्थित आईओसी के पेट्रोल पंप पर दोपहर 12.30 बजे के करीब कुछ युवक बोतल में तेल लेने पहुंचे। तेल भरने के बाद बोतल के नीचे का हिस्सा पानी की तरह दिखने लगा और ऊपर की तरफ पेट्रोल का। युवकों ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी। इस पर तेल भराने आए दूसरे लोगों ने भी विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची आईओसी की तकनीकी टीम के सदस्यों ने वाटर टेस्ट किया तो तेल में पानी नहीं मिला। बाद में टीम नमूना लेकर चली गई। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, अरुण सिंह, आईओसी के विक्रय अधिकारी चंद्रशेखर, डिप्टी मैनेजर संजीव मुनियाल समेत तकनीकी टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
पेट्रोल में एथेनाल मिला होता है। जरा सा भी पानी मिलने पर तेल पानी की तरह दिखाई पड़ने लगता है जबकि वास्तव में ऐसा होता नहीं है। युवकों ने बोतल में पेट्रोल भराया था। आशंका है कि बोतल में पहले से थोड़ा पानी होगा। तेल के संपर्क में आते ही रंग बदल जाने से युवकों को भ्रम हो गया। : राजीव तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed