{"_id":"5960f3b24f1c1b02288b46e3","slug":"71499526066-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करें शिक्षक : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करें शिक्षक : योगी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
कनइल प्राथमिक विद्यालय में सीएम ने विद्यार्थियों को पुस्तकें और बैग दिए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय में ‘खूब पढ़ो आगे बढ़ो’ के परिप्रेक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शिक्षकों को उनके दायित्व के प्रति सजग किया। कहा कि शिक्षक का दायित्व तो चाणक्य की तरह है। उन्हें छात्रों हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कनइल गांव में शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.52 करोड़ बच्चों को सरकार यूनीफार्म देने जा रही है। प्रदेश में 1.62 लाख प्राथमिक विद्यालयों में करीब छह लाख शिक्षक हैं। यदि इतनी बड़ी संख्या ग्रामपंचायतों के साथ मिलकर विद्यालयों की व्यवस्था देखे तो बेहतर परिणाम आ सकता है। शिक्षक बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल के प्रति प्रेरित करे। उनको ऐसा संस्कार दें कि वह मातृभूमि की सेवा कर सकें। कहा कि शिक्षक यदि जागरूक नहीं होगा तो कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि राष्ट्र का भविष्य उज्जवल होगा। अपनी सरकार के कार्यों पर सीएम ने कहा कि अभी सरकार को 112 दिन हुआ है। हम बेहतर कार्य का प्रयास कर रहे हैं। पंद्रह सालों से प्रदेश को बर्बाद करने वाली सरकारों को जनता ने नकारा और पीएम मोदी के तीन सालों के बेहतर कार्यों के चलते यहां पर भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार शिक्षा में व्यापक सुधार का प्रयास कर रही है। प्रयास है कि अगले साल से कान्वेंट में जाने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में आएं।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा में व्यापक सुधार हो रहा है। पहले बच्चों को स्कूल खुलने के तीन महीने बाद ड्रेस और किताबें नहीं मिलती थीं अब जुलाई में ही दे दी गई हैं। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है।
विज्ञापन
कमलेश ने सड़क गड्ढा मुक्ति पर उठाया सवाल
बांसगांव के सांसद कार्यक्रम में जब बोलने उठे तो सरकार की गड्ढा मुक्ति नीति पर ही सवाल उठा दिया। कहा कि मुख्यमंत्री जी यही की सड़क देख लीजिए चारो तरफ गड्ढे हैं। कहां पर गड्ढा मुक्ति हुई है। उन्होंने बांसगांव को जिला और चंदा घाट पर पक्का पुल बनवाने की मांग की। हालांकि मुख्यमंत्री जब बोलने उठे तो सड़क पर सफाई देते हुए कहा कि 1.20 लाख किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना था। जिसमें से 85 हजार किमी हो गया है। शेष बारिश के मौसम के बाद हो जाएगा। कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह, विमलेश पासवान, संत प्रसाद, उपेंद्र दत्त शुक्ला, सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।