फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सावन के मद्देनजर मंदिरों की सुरक्षा बढे़गी

सावन के मद्देनजर मंदिरों की सुरक्षा बढे़गी

Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सावन के मद्देनजर मंदिरों की सुरक्षा बढे़गी
महराजगंज। गुरुवार को पुलिस लाइंस सभागार क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश देने के साथ ही शासन के निर्देशों की जानकारी दी। गोष्ठी में थानों के कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान की समीक्षा में एसपी ने लापरवाह थानेदारों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए एसपी आरपी सिंह ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिवालयों, मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन कर लें। अधिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल लगाएं। कांवड़ यात्रा जुलूस के मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर ध्यान दें। कांवड़ जुलूस में अधिक आवाज का डीजे प्रतिबंधित है। इसका पालन कड़ाई से कराया जाएगा। किसी भी स्थिति में नई परंपरा का सृजन नहीं होना चाहिए। ईटहिया समेत अन्य मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी आरपी सिंह ने सांप्रदायिक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई, एनसीआर की मानीटरिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्स ग्रुप आदि के संबंध में निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया। छोटी से छोटी सूचनाओं पर तुरंत पहुंचें और कार्रवाई करें। क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी आशुतोष, सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, एसओ रमाकर यादव, विनोद राव, अनिल कुमार, आनंद गुप्ता, जयशंकर मिश्र के अलावा तमाम थानेदार व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश
महराजगंज। जिला सूचना विज्ञान केंद्र में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ डीएम और एसपी से सीधे मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री आईजीआरएस की समीक्षा में संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह व एसपी आरपी सिंह को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं। इस बात का भी ध्यान रखें की निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो। कार्यालयों की व्यवस्था ठीक करने का भी निर्देश दिया। आलाधिकारियों ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed