{"_id":"5c364805bdec2256c822bf5b","slug":"71-years-later-mahodaya-yoga-is-being-made-on-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 साल बाद कुंभ पर बन रहा ‘महोदय’ योग, इससे पहले 1948 में बना था ऐसा सुयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 साल बाद कुंभ पर बन रहा ‘महोदय’ योग, इससे पहले 1948 में बना था ऐसा सुयोग
Thu, 10 Jan 2019 12:44 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ 2019
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में होने जा रहे अर्द्ध कुंभ में इस बार 71 साल बाद खास सुयोग बन रहा है। महोदय नामक खास योग इस बार लोककल्याण के इस मेले का महात्म्य और भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
जिस वर्ष माघ की अमावस्या मे वृश्चिक के गुरु और मकर के सूर्य होते हैं उस वर्ष तीर्थराज प्रयाग में अर्द्ध कुंभ का सुयोग बनता है। ज्योतिषाचार्य शरद चंद्र मिश्र के मुताबिक इस वर्ष ऐसा सुयोग चार फरवरी को सोमवारी अमावस्या (मौनी अमावस) के दिन बनेगा। इसमें संगम पर स्नान, दान, तप, पुण्यार्जन का भारी माहात्म्य पद्मपुराण में बतया गया है। इस दिन श्रवण नक्षत्र, व्यतिपात योग, सोमवार, सर्वार्थसिद्ध योग होने से ‘महोदय’ नामक सुयोग बन रहा है। यह कल्याण और सिद्धि प्रदाता दुर्लभ सुयोग आस्था के महापर्व का महात्म्य और बढ़ा रहा है। इससे पहले ऐसा सुयोग नौ फरवरी 1948 को बना था।
विज्ञापन
अरुणोदय से 7:58 तक और भी खास
ज्योतिषाचार्य शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि 2019 में माघ अमावस्या के दिन सूर्य एवं चंद्रमा मकर राशि में और बृहस्पति वृश्चिक राशि में हैं। इसलिए इस दिन चार फरवरी 2019 को प्रयागराज मे अर्द्ध कुंभ का योग बन रहा है। स्नान, दान, जप आदि का विशेष पुण्यकाल वैसे तो पूरे दिन रहेगा, परंतु अरुणोदय से सुबह 7:58 बजे तक विशेष मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन