{"_id":"5c82be27bdec2213f67827a9","slug":"61552072231-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्चार्ज के दूसरे दिन फिर भर्ती हुए अमरमणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्चार्ज के दूसरे दिन फिर भर्ती हुए अमरमणि
Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलजे में शुक्रवार को सिद्धदोष बंदी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को फिर भर्ती कर लिया गया। इससे एक दिन पहले उन्हें यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब हुई तो कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती करवाया गया। इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. तपस कुमार की निगरानी में चल रहा है। पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी दिल्ली एम्स से लौटकर 22 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। तभी से उनका प्राइवेट वार्ड में उपचार चल रहा था।
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी लखनऊ से रेफर होकर 13 दिसंबर 2018 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। वह न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. राकेश सक्सेना की देखरेख में थे। उनके पैर की नसों में दिक्कत बताई गई थी। एक सप्ताह बाद मधुमणि त्रिपाठी को भी मानसिक रोग विभाग में डॉ. तपस कुमार की देखरेख में भर्ती किया गया था। 16 फरवरी को दंपती को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। लेकिन वहां से उन्हें वापस भेज दिया गया था। इसके बाद वह फिर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।
गुरुवार को उनकी स्थिति में सुधार आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन सुरक्षा न मिलने की वजह से उन्हें जेल नहीं भेजा गया। शुक्रवार की सुबह अचानक मानसिक रूप से बीमार हो गए। आननफानन में उन्हें मानसिक रोग विभाग के डॉ. तपस कुमार ने देखा और उचित परामर्श देने के बाद मानसिक रोग विभाग में भर्ती करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
अमरमणि मानसिक रूप से बीमार हैं। इसलिए उन्हें मानसिक रोग विभाग में भर्ती कर दिया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
डॉ. आरएस शुक्ला, सीएमएस नेहरू चिकित्सालय बीआरडी