{"_id":"5c816e56bdec2213f52b6cc2","slug":"61551986262-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र पूजन कर मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र पूजन कर मनाया स्थापना दिवस
Fri, 08 Mar 2019 12:47 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सेनानायक शलभ माथुर ने पीएसी परिसर में सुबह आठ बजे शस्त्र पूजन किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी का 54वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को शस्त्र पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। सेनानायक शलभ माथुर ने पीएसी परिसर में सुबह आठ बजे शस्त्र पूजन किया। शाम 7.30 बजे से वाहिनी के क्वाटर गार्ड स्थित सिनेमा हाल मंच पर जवानों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 26वीं वाहिनी पीएसी की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत राणा प्रताप सिंह, घूरा प्रसाद और रविंद्र मिश्रा की ओर से किए गए भगवान सत्यनारायण की कथा के नाट्य मंचन से हुई। कन्हैया प्रसाद ने देश भक्ति गीत वतन वाले अपने वतन के लिए जो लुटाना पड़े लुटा दीजिए प्रस्तुत किया। लालजी यादव ने भोजपुरी गीत केहू पास बोलावेला, केहू दूर भगावेला गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दयाशंकर यादव ने होली गीत फगुनवा में गोरी रंग बरसे गाया। इसके बाद बड़ाखाना का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीजी जोन दावा शेरपा, कमिश्नर अमित गुप्ता, आईजी रेंज जयनारायण सिंह, डीआईजी पीएसी, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, एसपी जीआरपी पुष्पांजलि, एसपी सिटी विनय सिंह, एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, एसपी क्राइम आलोक, एसपी ट्रैफिक आदित्य, नगर आयुक्त, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह, एसपी जेल डॉ रामधनी, उपसेनानायक कमल किशोर, सहायक सेनानायक प्रेमप्रकाश, सहायक शिविर पाल विनोद कुमार भारती, तहौव्वर हुसैन, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।