{"_id":"5c4374e6bdec224c7f23bb0f","slug":"61547924710-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनिंग के लिए 90 छात्रों ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीनिंग के लिए 90 छात्रों ने की भागीदारी
Sun, 20 Jan 2019 12:35 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
संसद
महराजगंज। जनपद में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा संसद में भागीदारी के लिए स्क्रीनिंग का कार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को स्क्रीनिंग कार्यक्रम 90 छात्रों ने भागीदारी की। युवा संसद के लिए जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। इसमें 18 से 25 आयु वर्ग तक के चयनित युवा निर्धारित विषय पर व्याख्यान देंगे। इसमें विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चयन किया जाएगा।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर 28 जनवरी को युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर युवाओं ने अपने विचार रखे। स्क्रीनिंग में विभिन्न महाविद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह ने किया। इस दौरान डॉक्टर सुनीता त्रिपाठी, डॉक्टर अक्षय कुमार, डॉ. देवेंद्र पाठक, डॉक्टर विनोद कुशवाहा, डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव, छट्ठू यादव, डॉक्टर मिथिलेश चौधरी, डॉक्टर शांति शरण मिश्र, श्रवण पटेल, जावेद अली, प्रणय गौतम, अतुल घोष, संतोष राव, संतोष पटेल व सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।