फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   119 कर्मियों और ग्रामप्रधानों से रिकवरी

119 कर्मियों और ग्रामप्रधानों से रिकवरी

Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
119 कर्मियों और ग्रामप्रधानों से रिकवरी
चार ग्राम विकास अधिकारियों के खाते से भी रकम काटी गई है।
गोरखपुर। सोलर लाइट लगाने में गड़बड़ी पर जिले के 119 कर्मियों के वेतन और ग्रामप्रधानों के बैंक खाते से रकम की कटौती की गई है। चार ग्राम विकास अधिकारी ऐसे हैं, जिनके वेतन से 16 हजार 200 रुपये काटे गए हैं। एक ग्राम विकास अधिकारी से 16 हजार रुपये की रिकवरी हुई है।
विज्ञापन

बांसगांव, कौड़ीराम, बेलघाट, चरगांवा सहित अन्य विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट लगाने के नाम पर गोलमाल किया गया था। नेडा को दरकिनार करके मनमाने दाम पर निजी एजेंसियों से लाइट लगवाई गईं। आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा ने सूचना मांगी तो गड़बड़ी सामने आ गई। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने 32 सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के वेतन और 87 ग्राम प्रधानों के बैंक अकाउंट से रकम कटौती के आदेश जारी किए। मुख्य विकास अधिकारी के मुताबिक सोलर लाइट लगवाने पर खर्च अतिरिक्त रकम की रिकवरी कर ली गई है।
विज्ञापन

रिकवरी लिस्ट में मृतक का नाम भी

वेतन से रिकवरी की जो लिस्ट जारी हुई है, उसमें मृत ग्राम विकास अधिकारी अनुपमा श्रीवास्तव का नाम भी है। साथ ही सोलर लाइट लगवाने के सहयोगी तीन ग्राम प्रधान बिहारी, गंगा और राम सागर से करीब 44 हजार रुपये की रिकवरी की जानी थी। अधिकारियों के मुताबिक ग्राम प्रधानों से रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed