{"_id":"5b660a024f1c1bbd298b7d1f","slug":"61533413890-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ से मुख्तार का शूटर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ से मुख्तार का शूटर समेत तीन गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के शूटर पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आजमगढ़ के गंभीरपुर में हत्या की योजना बनाकर लूट करने आए मुख्तार अंसारी के शूटर सहित तीन बदमाशों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से पिस्टल, कारतूस, तमंचा, मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गोरखपुर एसटीएफ के सत्य प्रकाश सिंह हत्या और लूट की साजिश की सूचना के बाद टीम के साथ आजमगढ़ पहुंचे और वाराणसी की टीम से संपर्क किया।
इसके बाद एसटीएफ ने तीनों बदमाशों गाजीपुर के भावरकोल के मलिकपुरा निवासी राजन पासी, आजमगढ़ के हथिया निवासी इंद्रजीत और जौनपुर के सोनवर निवासी लाल साहब को आजमगढ़ में गिरफ्तार कर लिया। सत्य प्रकाश सिंह ने राजन पासी के बारे में बताया कि वह श्याम बाबू पासी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसका मुख्तार अंसारी और मुनीर गैंग के सदस्य तनजीम खान से भी संबंध है। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में मुनीर गैंग का नाम सामने आया था।