फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्व सांसद गोरख जायसवाल की बसपा में वापसी

पूर्व सांसद गोरख जायसवाल की बसपा में वापसी

Mon, 09 Jul 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद गोरख जायसवाल की बसपा में वापसी

विज्ञापन
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर रायशुमारी की गई। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर में बैठक के लिए तिथि निर्धारित की गई। ऐसी बैठकों में मुख्य जोन इंचार्ज, मंडल जोन इंचार्ज बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। बैठक में मुख्य अतिथि तथा बसपा के मुख्य जोनल इंचार्ज घनश्याम खरवार ने बताया की देवरिया के पूर्व सांसद गोरख जायसवाल को फिर से पार्टी में वापस ले लिया गया है।


तारामंडल रोड पर एक लॉन में हुई इस बैठक के दौरान घनश्याम खरवार ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर देवरिया के पूर्व सांसद के साथ ही बरहज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके मुरली मनोहर जायसवाल, श्याम मनोहर जायसवाल, प्रीतम जायसवाल को भी पार्टी में दोबारा शामिल किया गया है। वहीं गोरखपुर के धरमू, श्रवण कुमार, राधेश्याम भारती, ब्रजेश चंद को भी पार्टी में शामिल किया गया है। बैठक में विधायक विनयशंकर तिवारी, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, कल्पनाथ बाबू, सुरेश कुमार गौतम, ब्रजेश कुमार, जीएम सिंह, हरि प्रकाश निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed