{"_id":"5b33e8a24f1c1bf56e8ba4a2","slug":"61530128546-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अगवानी को तैयार है मगहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अगवानी को तैयार है मगहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए संत कबीर दास की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर तैयार है। बृहस्पतिवार को सुबह 9:55 बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे, फिर हेलीकॉप्टर से मगहर आएंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे। मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो मगहर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री का विशेष विमान बृहस्पतिवार को सुबह 9:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा।
एयरपोर्ट पर ही राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। सुबह 10:10 बजे प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से मगहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे तक मगहर आ जाएंगे। तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री को कबीरचौरा स्थित कबीर मंदिर जाना है। वहां पूजा-पाठ के बाद प्रधानमंत्री संत कबीर की साधना स्थली कबीर गुफा जाएंगे। समाधि स्थल जाकर चादर चढ़ाएंगे।
साथ ही 24 करोड़ की लागत से बनने वाली कबीर अकादमी का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद कबीरमठ के पास होने वाली भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह 10 बजे तक जनता, कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री की रैली एतिहासिक होगी। दो लाख से ज्यादा लोगों के रैली में पहुंचने की उम्मीद है।