फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खराब छवि वाले सांसदों का कटेगा टिकट : रामेश्वर

खराब छवि वाले सांसदों का कटेगा टिकट : रामेश्वर

Tue, 20 Feb 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खराब छवि वाले सांसदों का कटेगा टिकट : रामेश्वर
बैठक में जुटे भाजपाई। - फोटो : Amar Ujala
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने साफ-सुथरी छवि और जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी का संकेत साफ है कि जिन सांसदों का काम ठीक नहीं है, उनके टिकट काटे जाएंगे। जनता से फीड बैक और कामकाज के आधार पर सांसदों की छवि का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


2019 का लोकसभा चुनाव होने में अभी समय है लेकिन भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। गोरखपुर सदर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल का नामांकन कराने मंगलवार को शहर पहुंचे प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि भाजपा इस बार यूपी की सभी सीटों को जीतने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगी। हर सीट का सामाजिक समीकरण समझा जा रहा है। चुनाव विकास के मुद्दे पर जरूर लड़ा जाएगा लेकिन यह भी देखा जाएगा कि प्रत्याशी की छवि साफ-सुथरी है या नहीं। वह जनता के बीच में कितने समय तक रहते हैं। जिन सांसदों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसकी रिपोर्ट भी मंगाई गई है। पार्टी आलाकमान हर मामले का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। उचित समय पर उचित फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से संबंधित सवाल पर प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि पूरा मामला संज्ञान में है। कानून ने अपना काम किया है। यह सपा, बसपा की सरकार नहीं है। कानून सबके लिए बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार को दिए फुल मार्क्स
रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी तेजी से विकास कर रहा है। 21, 22 फरवरी को इनवेस्टर्स मीट है। इसमें लाखों-करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। 10 महीने में ही यूपी अपराध, गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्त हो गया। पुलिस कार्रवाई के डर से 300 से ज्यादा बड़े बदमाश जेल से बाहर आने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने अपराधियों के खिलाफ जारी एनकाउंटर को सही ठहराया और कहा कि दूसरों के साथ गलत करने वालों के साथ नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed