फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीपीएटी पेपर : फिजिक्स कठिन, बॉटनी-जुलोजी के प्रश्न लगे आसान

सीपीएटी पेपर : फिजिक्स कठिन, बॉटनी-जुलोजी के प्रश्न लगे आसान

Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
सीपीएटी पेपर : फिजिक्स कठिन, बॉटनी-जुलोजी के प्रश्न लगे आसान

विज्ञापन
गोरखपुर।
लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री आयुष टेस्ट (यूपी सीपीएटी) का आयोजन बुधवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी स्थित चार केंद्रों पर हुआ। सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के बीएचएमएस, बीयूएमएस के साथ बीएएमएस में दाखिले को लेकर आयोजित इस टेस्ट में शहर के करीब 2000 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने टेस्ट में फिजिक्स के प्रश्नों को कठिन बताया, जबकि जुलोजी और बॉटनी के प्रश्न ज्यादातर को आसान लगे। केमिस्ट्री विद्यार्थियों के लिए एवरेज रहा। पेपर में कुल 780 नंबर के 180 सवाल पूछे गए थे। हर सवाल के लिए चार नंबर निर्धारित किया गए था। गलत जवाब पर एक नंबर की माइनस मार्किंग रखी गई थी।

दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित टेस्ट में बॉटनी, जुलोजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के हर सेक्शन से 45-45 सवाल पूछे गए थे। 6 अक्टूबर तक आंसर की जारी होगी। वहीं 8 अक्टूबर तक अभ्यर्थी आनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी होगा। बता दें कि प्रदेश के 300 सरकारी और 4290 प्राइवेट कॉलेजों में सीपीएटी के माध्यम से प्रवेश होगा।
विज्ञापन


माइनस मार्किंग का रखा ध्यान
जुलोजी का पेपर आसान रहा। सभी सवालों को हल किया, केमिस्ट्री और फिजिक्स में विशेष तौर पर माइनस मार्किंग का ध्यान रख सवालों का जवाब दिया।
हेमंत कुमार

फिजिक्स ने दी टेंशन
तीन सेक्शन तो आसान रहे, मगर फिजिक्स ने टेंशन दी। सवाल काफी घूमाकर पुछे गए थे। सवाल को हल करने में टाइम ज्यादा लग रहा था।
गुड्डू प्रसाद

सरकारी कॉलेजों में लूंगी दाखिला
चारो सेक्शन के 90 फीसदी से ज्यादा सवालों को हल किया है। पेपर में बेहतर मार्क्स मिलने की उम्मीद है। सरकारी कॉलेज में दाखिला पहला टारगेट है।
प्रियंका शुक्ला

आठ घंटे करती हूं पढ़ाई
छह से आठ घंटे की रोजाना पढ़ाई की है। पेपर में बॉटनी का सेक्शन सबसे आसान रहा, थोड़ा केमिस्ट्री ने परेशान किया। मगर बाद में उसे भी आसानी से हल किया।
नेहा पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed