{"_id":"59d3e9be4f1c1bae538b5a4b","slug":"61507060158-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदी भी खेल सकेंगे बैडमिंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदी भी खेल सकेंगे बैडमिंटन
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
अब जेल में बंदी बैडमिंटन और रस्सा कसी खेल सकेंगे। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बंदियों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। लखनऊ सेंटर जेल के तर्ज पर गोरखपुर जेल में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। ठंड के मौसम में इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। जेलर का कहना है कि आदर्श जेल में इस तरह की सुविधाएं होती है। इससे बंदियों की सेहत भी ठीक रहेगी और उनके व्यवहार में भी बदलाव आएगा।
जेल में अभी तक बंदी समय बीताने के लिए लूडो और कैरम खेलते हैं। पांच साल पहले बैडमिंटन भी खेला जाता था लेकिन खेल बंद होने की वजह से बैडमिंटन कोर्ट बेकार हो गया था। एक बार फिर से जेल प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया है।
जेल में 1700 बंदी है। इसमें से कई ऐसे भी है, जो साधारण अपराध में बंद हैं। ऐसे ही बंदियों को बेहतर महसूस कराने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जेलर रामकुबेर सिंह ने बताया कि जेलों में पहले आपस में प्रतियोगिता का आयोजन होता था लेकिन लंबे समय से यह बंद है। एक बार फिर प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए जेल में बैडमिंटन कोर्ट बना दिया गया है।