{"_id":"59d3e9b84f1c1bae538b5a48","slug":"61507060152-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता शिविर कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता शिविर कल से
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय की ओर से भारतीय रेल राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 5 से 9 अक्टूबर तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में किया गया है। जिसमें सभी रेलवे जोन समेत पूर्वोत्तर रेलवे राज्य से करीब 1200 स्काउट्स-गाइड्स सदस्य शामिल होंगे। पांच दिन एक साथ रहकर स्काउट्स व गाइड एक दूसरे की सभ्यता व संस्कृति को साझा करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि शिविर का उद्घाटन 5 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संस्था के संरक्षक एवं पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल करेंगे। इसी दिन शाम 6:00 बजे भक्तिगान व कव्वाली प्रतियोगिता होगी। 6 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे फिजिकल डिस्पले, योगा, ऐरोबिक, सुबह 11:00 बजे पोस्टर मेकिंग, अपराह्न 3:00 बजे स्किल-ओ-रामा एवं क्विज प्रतियोगिता, शाम 6:00 बजे लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे कलर पार्टी प्रतियोगिता, 10:00 रंगोली एवं इकाबाना, 11:00 बजे हस्तकला प्रदर्शनी, शाम 5:00 बजे फूड प्लाजा एवं शाम 6:00 बजे विशाल शिविराग्नि समारोह, 8 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे शांति मार्च, 11:00 बजे सिगनलिंग, अपराह्न 3:00 बजे फर्स्ट एड प्रतियोगिता एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एवं शाम 6:00 इंडियन रेलवे इंट्रीग्रेशन नाइट के तहत स्ट्रीट प्ले एवं कैंप फायर होगा। 9 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ 9:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया गया है।