{"_id":"59d3d0b14f1c1bcb538b58fb","slug":"61507053745-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित::
मालगाड़ी ने ‘जाम’ की सवारी गाड़ियों की रफ्तार
आम्रपाली समेत कई ट्रेनें लेट, ढाई घंटे चली मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा-गोरखपुर। मंगलवार सुबह गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी के ओरवारा और मुंडेरवा के बीच से गुजरते वक्त एक वैगन के पहिये जाम होने से अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन करीब ढाई घंटे प्रभावित रहा।
इस बीच आम्रपाली एक्सप्रेस को खलीलाबाद पर रोकना पड़ा तो बस्ती जा रही 05105 पैसेंजर खलीलाबाद से ही वापस कर दी गई। आम्रपाली के अलावा सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस भी इसके चलते लेट हुईं।
पहिया जाम होने से वैगन के नीचे चिंगारी-धुआं उठता देख मालगाड़ी के गार्ड अमित कुमार उपाध्याय ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर गाड़ी रोकी। मुंडेरवा स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना रेलवे कंट्रोल रूम पहुंची। इसके बाद सहायक मंडल इंजीनियर संयोग श्रीवास्तव, सीडीओ मोहम्मद जावेद, आरबी श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खामी दूर कराई।
विज्ञापन
एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि मालगाड़ी के गार्ड के ब्रेकवान का स्प्रिंग टूटना पहिया जाम होने की वजह बना। इसे जल्द दुरुस्त कर लिया गया।
---