{"_id":"59cd58dc4f1c1bc0538b4dda","slug":"61506629852-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से चार मासूमों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से चार मासूमों ने दम तोड़ा
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से चार मासूमों समेत 16 ने दम तोड़ा
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफलाइटिस वार्ड में बीते 24 घंटे में चार बच्चों समेत कुल 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 27 नए मरीज भर्ती किए गए। भर्ती होने वालों में गोरखपुर और देवरिया से चार -चार, महराजगंज से दो, कुशीनगर से सात, सिद्धार्थनगर से पांच, बलरामपुर व गोंडा से एक-एक और बिहार से तीन मरीज शामिल हैं। मृतकों में गोरखपुर के शिव कुमार (7), कुशीनगर का रामपति (7), सिद्धार्थनगर की कुमकुम (5) और महराजगंज का राज (8) शामिल हैं। इसके अलावा 12 सामान्य मरीजों की भी मौत हुई। बीआरडी के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 1295 मरीजों को भर्ती किए जा चुके हैं, जिसमें 274 मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान में इंसेफलाइटिस वार्ड में 142 मरीजों का इलाज चल रहा है।