फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आरपीएसएफ टीमों के बीच रोमांचक हुई जंग

आरपीएसएफ टीमों के बीच रोमांचक हुई जंग

Sun, 17 Sep 2017 08:47 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
आरपीएसएफ टीमों के बीच रोमांचक हुई जंग

विज्ञापन
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षाबल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले जारी रहे। सोमवार से प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में दक्षिण रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को 41-21 अंकों से हराया। दक्षिण रेलवे के सत्या ने 11 अंक तथा दक्षिण मध्य रेलवे के कप्तान के. श्रीकांत ने 8 अंक अपनी टीम के लिए बनाए। दूसरे मैच में आरपीएसएफ ने पश्चिम मध्य रेलवे को 43-24 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। आरपीएसएफ के रोहित यादव ने 11, गीतम ने 10 तथा पश्चिम मध्य रेलवे के संजय शर्मा ने 8 अंक बनाए। तीसरे मैच में पश्चिम रेलवे ने पूर्वी रेलवे को 43-30 से पराजित किया। पश्चिम रेलवे ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पश्चिम रेलवे के प्रदीप ने 13, ओम प्रकाश ने 8 तथा पूर्वी रेलवे के आर. तोमर एवं बी. मंडल ने 6-6 अंक अर्जित किए। मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे को 41-19 अंकों से पराजित किया। पूर्वोत्तर रेलवे के भीम सिंह ने जीत में 13 अंकों तथा अजीत तिवारी ने 12 अंकों का योगदान दिया। पश्चिम रेलवे ने मध्य रेलवे को 37-26 अंको से हराया। पश्चिम रेलवे के जोगिंदर ने जीत में 11 अंकों का महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा मध्य रेलवे के शैलेंद्र ने 20 अंकों बड़ा स्कोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed