{"_id":"59b6d45d4f1c1bec7f8b60b2","slug":"61505154141-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्ष और विपक्ष दोनों को बीडीसी सदस्यों की ‘हां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्ष और विपक्ष दोनों को बीडीसी सदस्यों की ‘हां’
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगर)। विकास खंड हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख के पद को बचाए रखने और अपदस्थ करने को लेकर दोनों खेमों में रस्साकसी तेज हो गई है। बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रमुख और विरोधी खेमा हर दाव आजमा रहा है। शनिवार से लेकर सोमवार शाम तक सदस्यों को मनाने का दौर चलता रहा। पर, यह स्थिति साफ नहीं हो सकी की संख्या बल किसके पास पर्याप्त है। दरअसल, ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सुगबुगाहट करीब एक माह से चल रही है। शनिवार को एकाएक माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब प्रमुख ने अपने स्कूल पर सहभोज का आयोजन कर बीडीसी सदस्यों को सहेजने की कोशिश की। इसके अगले दिन भाजपा के जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने अपने आवास पर सहभोज का आयोजन किया और उसमें पहुंचे बीडीसी सदस्यों को सहेजने की पूरी कोशिश हुई। सोमवार को सदस्यों को अपने पाले में रखने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह के पिता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह सुबह दस बजते ही ब्लॉक पर पहुंच गए और बीडीसी सदस्यों को बुलाकर बारी- बारी से बातचीत करते रहे। वहीं दूसरी तरफ अविश्वास लाकर प्रमुख को कुर्सी से हटाने की मुहिम में जुटे जोखई सिंह पूरे दिन बीडीसी सदस्यों के घरों का चक्कर काटते रहे।
चर्चा यह भी है प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास लाने के लिए लोग जल्द ही डीएम को शपथ पत्र दे सकते है, लेकिन 99 बीडीसी सदस्य भी कम नहीं है। प्रमुख और उनके विपक्षी डाल- डाल तो बीडीसी सदस्य पात पंत चलते हुए दोनो पक्ष को अपने जाल में उलझाएं हुए हैं। दोनो पक्ष 80 से 85 बीडीसी अपने साथ खड़ा होने का दावा कर रहे हैं तो कुछ बीडीसी ऐसे भी है जो दोनो जगहों पर जाकर भोज में बने पकवान का स्वाद लेने के बाद दोनों को अपने विश्वास में लिए हुए हैं। हैंसर में अविश्वास आएगा या नहीं यह बात तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन इतना जरूर है कि बीडीसी प्रमुख और उनके विरोधियों को उलझा कर रखने में कामयाब हो गए हैं।