फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संविदा कर्मियों ने वेतन में धांधली का लगाया आरोप

संविदा कर्मियों ने वेतन में धांधली का लगाया आरोप

Mon, 11 Sep 2017 08:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने वेतन में धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली विभाग में लाइन अनुरक्षण करने वाले संविदा कर्मियों ने ग्लोबल इंडिया फर्म पर वेतन में धांधली करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महीने में उन्हें 3000 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जबकि अभी उनका पहले का ही भुगतान रुका हुआ है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम ने जांच के लिए कमेटी बनाई है।
ग्रामीण विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपकेंद्रों पर संविदा के तहत तैनात 50 से अधिक श्रमिक सोमवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। एसई की गैर मौजूदगी में उन लोगों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद श्रम विभाग पहुंचकर लेबर कमिश्नर से भी समस्या कही। सहायक लेबर कमिश्नर ने संविदा कर्मियों से उनके प्रमाण पत्र के साथ मिलने को कहा है। श्रमिकों ने कहा कि ठेकेदार ने सभी का सामूहिक बीमा भी कराया है। लेकिन अब तक उसके कागजात नहीं मिले। सीपीएफ कटौती का दस्तावेज भी नहीं दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चंद, राजू प्रसाद, शंभू कुमार, जगन्नाथ, अशोक कुमार, दीप नारायण, बुद्धि सागर, मंजूर अली, बलवंत मौर्य, धर्मेंद्र यादव, गणेश यादव, अखिलेश, अख्तर अहमद, महेंद्र शर्मा, हनुमान, श्याम मौर्य, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


6000 रुपये देते हैं वेतन : अरविंद
ग्लोबल इंडिया के अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों को 6 हजार रुपए वेतन दिया जाता है। इसके बाद उनके पीएफ खाते में पैसा जमा कराया जाता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी संविदाकर्मी को आपत्ति है तो वह उनसे संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed