{"_id":"59b2f1884f1c1bec7f8b5390","slug":"61504899464-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक सुधीर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक सुधीर गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज कांड के चौथे आरोपी लिपिक सुधीर पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर इलाके के खजांची चौक के पास से उसे सीओ कैंट और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पकड़ा। इस मामले में निलंबित प्रिंसिपल समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि पांच आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई हैं। कुछ टीमें इनकी तलाश में बाहर भी भेजी गई हैं।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सीओ कैंट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीएमएस कार्यालय में कार्यरत रहा लिपिक सुधीर पांडेय खजांची चौक के पास एक मित्र से मिलने पहुंचा है। इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ कैंट व क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
......
सुधीर पर इन धाराओं में दर्ज है केस
जजेज कंपाउंड निवासी सुधीर पांडेय गुलरिहा थाने में दर्ज केस के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, 15 मेडिकल काउंसिल एक्ट, 66 आईटी अधिनियम, मानव वध की कोशिश, धोखाधड़ी, लोकसेवक द्वारा आपराधिक कृत्य की धाराओं के आरोपी हैं।
विज्ञापन
........
ये आरोपी अभी फरार
पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, डॉ. सतीश कुमार, चीफ फर्मासिस्ट गजानन जायसवाल, संजय त्रिपाठी, उदय अभी फरार हैं।