फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुर्गा मंदिर पोखरें में डूबने से किशोर की मौत

दुर्गा मंदिर पोखरें में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 17 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर पोखरें में डूबने से किशोर की मौत
फरेंदा। दुुर्गा मंदिर मान सरोवर के पास खेल-खेल में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसके साथी को किसी प्रकार से बचा लिया गया। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के रतनपुर खुर्द निवासी रियाज उर्फ जानू (14) अपने साथी हासिम व एक अन्य के साथ मंगलवार को सुबह आठ बजे करीब दुुर्गा मंदिर स्थित मान सरोवर पर खेल रहे थे। खेल-खेल में जानू का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। अपने साथी को डूबता देख हासिम भी कूद गया। दोनों तालाब में डूबने लगे। तब तक शोर सुनकर कुछ लोग तालाब में कूद गए और हासिम को तो बचा लिया गया लेकिन जानू का पता नहीं चल पाया। काफी देर तलाश के बाद जानू बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोग उसको सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर जानू को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के बाद हासिम को घर भेज दिया गया। जानू पढ़ाई करने के साथ सब्जी के व्यापार में पिता का हाथ बंटाता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पिता मनौवर, मां नाजमा व बहन सानिया भाई मिराज का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन


पोखरे में डूबने की खबर से हलकान रहे लोग
फरेंदा। दुुर्गा मंदिर मान सरोवर में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक साथ दो युवकों की डूबने की खबर से आनंदनगर के तमाम लोग हलकान रहे। दोनों की तलाश में शहर के कई लोग पोखरे में घुस गए। लोगों ने एक को बचा लिया। इस खबर पर पूर्व विधायक विनोद तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सभासद कृष्ण कुमार वर्मा, देवी शरन दूबे, झिन्ने सिंह, संजय जायसवाल आदि जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed