फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बरसात में खपरैल के दर्जनभर मकान गिरे

बरसात में खपरैल के दर्जनभर मकान गिरे

Mon, 14 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरसात में खपरैल के दर्जनभर मकान गिरे
पुरंदरपुर/बरगदवां/निचलौल। शनिवार की रात मूसलाधार बारिश के दौरान तमाम लोगों के घर गिर गए हैं। लोग जैसे-तैसे जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गजपति में गांव के चार लोगों के मकान गिर गए। तूफानी, आलमगिर, बाबूराम, दशरथ, के कच्चे खपरैल के मकान गिर गए हैं। उपजिलाधिकारी नौतनवां ने हल्का लेखपाल रामबचन यादव को जांच कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कई दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों के मकान गिर गए है। ग्राम कोहरगड्डी के पवन कुमार दूबे का खपरैल का मकान ध्वस्त हो गया। बरगदवां टोला बरैठवा निवासी रामहीत व रूपनरायन का मकान जमींदोज हो गया। देवघट्टी के अशोक जायसवाल व केसई यादव का खपरैल का मकान ध्वस्त हो गया है। बेलहिया टोल बड़हरा में अमेरिका का खपरैल का मकान गिर गया है। रिहायसी मकान गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने समान को सुरक्षित स्थान पर रखने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन

निचलौल तहसील क्षेत्र के दो गांवों में दो मकान गिर गए हैं। निचलौल नगरपंचायत के महाशय वार्ड के सतव्रत हलवाई का खपरैल का रिहायशी मकान सायंकाल गिर गया। उसमें रखा अनाज व कपड़ा खराब हो गया। उस समय मकान में कोई नहीं था। सब लोग बबथ के मकान में सो रहे थे। बाली गांव निवासी ठगई राजभर का खपरैल का रिहायशी मकान दोपहर में गिर गया। किसी प्रकार घर के लोग भाग कर जान बचाए।
विज्ञापन


दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन घायल
फरेंदा। लगातार मूसलाधार बारिश से कच्चे मकानो के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को दिन में बरगदवा गांव में कच्चा मकान का दिवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा है। फरेंदा थाना क्षेत्र के बरगदवा में उमेश का कच्चे मकान का दीवार ढहने से उनके परिवार के उषा देवी (45), सुंदरी (14) व रोहित (21) घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी बनकटी ले गये। जहां पर इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed