{"_id":"598089824f1c1bbc5a8b4615","slug":"61501596034-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्कूलों में पढ़ाएंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्कूलों में पढ़ाएंगे शिक्षामित्र
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षामित्रों ने सीएम से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित करते हुए बुधवार से स्कूल जाने का निर्णय लिया है। उधर, मंगलवार को भी कई ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षामित्रों ने धरना देकर अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष गदाधर दूबे और अजय सिंह ने बताया कि संगठन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके सामने समस्याएं रखीं। तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद मुख्यमंत्री ने 15 दिन में समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने धरना-प्रदर्शन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। अगर इस बीच कोई निर्णय शासन से नहीं आता है तो आंदोलन जोरदार तरीके से शुरू किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि शिक्षामित्र समायोजन के बाद जिस विद्यालय में तैनात किए गए थे, वहीं अध्यापन करेंगे।
0
‘सकारात्मक रुख अपनाए सरकार’
गोरखपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र व आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने धरना दिया और कहा कि प्रशासन ने हमें अपनी बात आपस में साझा करने के लिए जमीन तक मुहैया नहीं कराई। हम अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे। खोराबार ब्लॉक में धरने के दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि सरकार हमारे साथ सकारात्मक रुख अपनाए। समायोजन रद्द होने से एक झटके में लोगों के सपने बिखर गए हैं। इस दौरान बेचन सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामदयाल यादव, परशुराम यादव, सत्य नारायन, विनोद यादव, विनोद विश्वकर्मा, विनोद पासवान, इम्तियाज अली, अनिल, लालधर निषाद आदि मौजूद रहे।