{"_id":"596249de4f1c1bf8468b45a2","slug":"61499613662-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन के बीच मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन के बीच मची अफरा तफरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
जनता दर्शन में अफरातफरी के बीच गर्भवती महिला जमीन पर गिर पड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के लिए लगी भीड़ बैरिकेडिंग के अचानक हटने से दौड़ पड़ी। इससेे अफरातफरी मच गई। इस दौरान लाइन में लगी एक गर्भवती महिला गिर गई तो एक वृद्ध भी भीड़ में दब गए। पुलिस के जवानों ने भीड़ को संभाला तो स्थिति सामान्य हो गई।
हिंदू सेवाश्रम के हाल में फरियादियों के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं, पर जगह इतनी नहीं थी कि तीन हजार लोग वहां बैठ सकें। इस वजह से बाहर पेड़ के नीचे लोग लाइन लगाकर खड़े थे। योगी अंदर हाल में फरियादियों से मिल रहे थे। अंदर की कुर्सियों के खाली होने के बाद और फरियादियों को भेजने के लिए कहा गया। बाहर खड़े लोगों को भेजने की सूचना मिलने के बाद वहां तैनात सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने बैरिकेडिंग हटाने का आदेश दे दिया। इसके बाद जब भीड़ तेजी से आगे बढ़ी तो अफरातफरी मच गई।
इस दौरान धक्का-मुक्की में महराजगंज से आई गर्भवती महिला कुसुम सिंह और नरेश नाम के एक वृद्ध गिर पड़े। गर्भवती महिला को कुर्सी पर बिठाया गया। बाद में अंदर ले जाकर उन्हें योगी से मिलवाया गया। थोड़ी देर बाद पुलिस के जवानों ने फिर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।