{"_id":"595e94984f1c1b5f1d8b466a","slug":"61499370648-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में सामान्य वर्ग की सीटें भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में सामान्य वर्ग की सीटें भरीं
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग करातीं छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में बीए सामान्य वर्ग की सभी सीटों पर प्रवेश पूरा कर लिया गया है। बीकॉम और बीएससी के प्रवेश में गुरुवार को विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान विद्यार्थियों में धक्का-मुक्की भी हुई। प्रवेश के दौरान चीफ प्राक्टर समय-समय पर विद्यार्थियों को समझाते नजर आए। अफरा-तफरी के माहौल से थोड़ी देर प्रवेश की प्रक्रिया बाधित भी हुई।
यूनिवर्सिटी कैंपस में चौथेे दिन भी बीकॉम, बीएससी जीव विज्ञान और गणित की दाखिले प्रक्रिया चली। बीएससी गणित में 75, जीव विज्ञान में 41 व बीकॉम में 296 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया। छह जुलाई को बीकाम प्रवेश परीक्षा में 265 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सभी संवर्गों में बुलाया गया था। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के 238, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 192 अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आए थे। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद पिछड़ा वर्ग के 13 अनुसूचित जाति के नौ व अनुसूचित जनजाति के दो छात्रों का प्रवेश हुआ। बीएससी गणित में 278 व जीव विज्ञान में 262 या अधिक अंक तक प्राप्त करने वाले क्रमश: 75 व 41 विद्यार्थियों का प्रवेश के लिए चयन किया गया। वहीं बीए सामान्य वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग की विशेष श्रेणियों का प्रवेश 11 जुलाई को किया जाएगा। शुक्रवार को अनुसूचित जनजातीय संवर्ग का प्रवेश लिया जाएगा।
आठ जुलाई का प्रवेश कार्य अब नौ को
प्रवेश समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्ता ने कहा कि कुलपति के निर्देश पर प्रवेश कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। आठ को होने वाले समस्त प्रवेश कार्य अब उसी समयावधि में नौ जुलाई को दीक्षा भवन में होंगे।