फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस के पहरे में पोखरी से हटाया अतिक्रमण

पुलिस के पहरे में पोखरी से हटाया अतिक्रमण

Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में पोखरी से हटाया अतिक्रमण
महराजगंज। रविवार को सदर ब्लाक के रुधौली भावचक मंगलपुर टोला में पुलिस के पहरे में पोखरी से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस टीम ने सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

इस पोखरी पर दर्जनभर से अधिक लोगों ने कब्जा जमा रखा था। मिट्टी पाटकर और झोपड़ी डालकर पोखरी पर कब्जा किया जा रहा था। बीते सप्ताह गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा का। डीएम के निर्देश पर पोखरी से अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था बनाई गई। राजस्व विभाग की टीम ने पोखरी की पैमाइश कर पहले ही अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया जाने लगा तो कुछ लोगों ने विरोध जताया मगर पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत करा दिया। गांव के रामसूरत, रामदुलारे, रामलगन समेत अन्य लोगों का अतिक्रमण हटवाया गया। कांस्टेबल रंजीत दूबे, शिवपाल के अलावा राजस्व विभाग की टीम सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण को हटवाया गया है। पोखरी पर अतिक्रमण करने वालों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। टीम भेजकर पोखरी से अतिक्रमण को हटवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed