{"_id":"594165624f1c1b0c748b45f5","slug":"61497458018-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने गुल किया ट्यूबवेल का ‘पानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने गुल किया ट्यूबवेल का ‘पानी’
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली ने शहर के ट्यूबवेल का ‘पानी’ गुल कर दिया गया है। लो वोल्टेज से कई इलाकों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे इन इलाकों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। जलकल के अधिकारी भी लगातार बिजली विभाग से शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
रविवार को बरहुआ ट्रांसमिशन स्टेशन की मरम्मत के बाद से शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की दिक्कत हो गई है। इससे महेवा, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, बनकटवा, लालडिग्गी, बसंतपुर, गीताप्रेस आदि इलाकों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। दरअसल किसी भी ट्यूबवेल के चलने के लिए कम से कम 440 वोल्ट बिजली की जरूरत होती है, लेकिन मात्र 330 से 350 वोल्ट ही बिजली मिल पा रही है। ट्यूबवेल न चलने से पिछले तीन दिनों से पानी की दिक्कत बनी हुई है। लोग परेशान हैं और जलकल तथा बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का हल नहीं ढूंढ पा रहे हैं।
- लो वोल्टेज से कई इलाकों में ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे पानी की आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
- अनूप सिंह, सहायक अभियंता, जलकल
- पिछले कुछ दिनों से सिस्टम वोल्टेज कम हो रहा है। इसी से वोल्टेज कम हो रहा है। इस संबंध में टांडा के अलावा एनटीपीसी से भी बात की गई है। जब तक सिस्टम वोल्टेज नहीं बढ़ेगा, दिक्कत बनी रहेगी।
- आरके सिन्हा, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन