{"_id":"593edbdf1126f481588b45c3","slug":"61497291743-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का पुरुष शौचालय बना स्टोर रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का पुरुष शौचालय बना स्टोर रूम
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कप्तानगंज के एसडीएम ने सोमवार को रामकोला सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कई कमियां मिलीं। इस अस्पताल में पुरुष शौचालय को जहां स्टोर रूम में तब्दील कर दिया गया है, वहीं महिलाओं के लिए बने शौचालय का दरवाजा निरीक्षण के दौरान टूटा हुआ मिला। यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को चादर नहीं दी गई थी। इस पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
सीएचसी के गेट पर जैसे ही मजिस्ट्रेट की गाड़ी रुकी, सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने पहले उपस्थिति पंजिका देखी और संविदा कर्मचारियों के बारे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव से पूछताछ की। उसके बाद फार्मासिस्ट आरबी चौहान से दवा के रखरखाव के बारे में पूछताछ की। कुछ दवाओं के डब्बों पर धूल जमी थी, जिसे उन्होंने फार्मासिस्ट से साफ कराया। गर्भवती और नवजात बच्चों के साथ भर्ती प्रसूताओं के बेड पर चादर न होने पर उन्होंने पूछताछ की। एसडीएम ने शौचालयों की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान पुरुष शौचालय में ताला बंद था तो महिलाओं के लिए बने शौचालय में लगा दरवाजा टूटा हुआ था। इस पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुरुष शौचालय को स्टोर रूम बनाया गया है। बाहर नया शौचालय बनवाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, डॉ. एसके विश्वकर्मा, अशोक पांडेय सहित अन्य डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित थे।