फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   60 percent seats are filled in B.A. course in gorakhpur university

बीए में जनरल की 60 फीसदी सीटें भरी

Sat, 18 Jun 2016 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Jun 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
60 percent seats are filled in B.A. course in gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीकॉम में प्रवेश के लिए कांउसिलिंग प्रक्रिया से गुजरते विद्यार्थी - फोटो : mahesh kumar
गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रवेश की काउंसिलिंग प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। काउंसिलिंग के तीसरे दिन बीए में जनरल वर्ग की 60 फीसदी सीटों पर प्रवेश कार्य पूरा हो गया। बीए की जनरल सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया रविवार को भी चलेगी। सीटें बचीं रहीं तो 20 जून को प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बीए प्रवेश के संयोजक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को प्रवेश परीक्षा में 199 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। अंक के इस दायरे में आने वाले 282 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया और प्रवेश कार्य पूरा किया। इसे लेकर 975 जनरल सीटों के मुकाबले 600 सीटों पर प्रवेश लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग में भूगोल और गृह विज्ञान विषय की सभी सीटें भर गईं हैं, इसलिए रविवार को होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ये विषय नहीं दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


बीकॉम प्रवेश संयोजक प्रो. आरपी सिंह के मुताबिक काउंसिलिंग के तीसरे दिन ओबीसी वर्ग में 71, एससी में 55 और एसटी वर्ग में दो प्रवेश हुए। प्रो. सिंह के मुताबिक ओबीसी में 100, एससी में 80 और एसटी में छह सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। उधर, बीएससी में भी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन बीएससी बायो में ओबीसी वर्ग के 24, एससी के 21 और एसटी के एक अभ्यर्थियों समेत 46 प्रवेश लिए गए जबकि बीएससी मैथ में ओबीसी के 35, एससी के 28 और एसटी के एक अभ्यर्थी को लेकर कुल 64 प्रवेश हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होने वाले प्रवेश 
  • बीए : 199 या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी
  • बीकॉम : 247.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 187.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी, 189 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed