{"_id":"5894ebd14f1c1b4a40e829b2","slug":"55-percent-voting-in-mlc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 49.5 समेत 17 जिले में 55 फीसदी वोटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 49.5 समेत 17 जिले में 55 फीसदी वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Feb 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने पहुंची महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सभी 17 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले सभी जिलों में मतदान का औसत 54.90 फीसदी रहा। सर्वाधिक 71.71 फीसदी वोटिंग श्रावस्ती में हुई तो सबसे कम 44.16 फीसदी मत गोंडा में पड़े। गोरखपुर में 49.5 फीसदी वोटिंग हुई। गोरखपुर मंडल के दूसरे जिलों की बात करें तो देवरिया में 56.04, महराजगंज में 58 और कुशीनगर में 55.35 फीसदी मत पड़े। छह फरवरी को गोरखपुर के बौद्ध संग्रहालय में मतगणना होगी। शाम छह बजे से ही सभी जिलों के बैलेट बॉक्स यहां आने शुरू हो गए थे।
मतदान के बीच गोरखपुर के अभयनंदन इंटर कॉलेज में बने बूथ पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रचार करने से रोकने पर गोरखनाथ क्षेत्र की सीओ चारू निगम से एक शिक्षक उलझ गए। सीओ ने सख्ती की तो शिक्षक के समर्थक जुटकर हंगामा करने लगे। हंगामे का माहौल पर असर पड़ता देख सीओ ने एसओ को बुलाकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी तरह वोटर से अपनेपन जैसा अधिकार जताने की कोशिश में कुछ अन्य बूथों व अन्य जिलों में भी मामूली नोकझोंक हुई। हालांकि, कहीं मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई।
एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं कमिश्नर अनिल कुमार के मुताबिक सभी जिलों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के तय वक्त में पहले दो घंटे में महज 6.50 फीसदी लोगों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिन में 12 बजे तक वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 20.30 हुआ। इसके बाद और तेजी आई। दोपहर दो बजे तक मतदान औसत 39.71 पर पहुंचा, जबकि अंतिम दो घंटे में और करीब 15 फीसदी मतदान हुआ। आरओ गोरखपुर के कमिश्नर अनिल कुमार ने गोरखपुर के अलावा महराजगंज जिले के बूथों का निरीक्षण किया। डीएम सन्ध्या तिवारी ने शहर समेत गोरखपुर के कई बूथ देखे, जबकि गोरखपुर-बस्ती मंडल के अन्य जिलों में भी डीएम सक्रिय रहे।
विज्ञापन
स्नातक एमएलसी के लिए मतदान का क्रम (प्रतिशत में) ::
जिला 10 बजे 12 बजे 2 बजे 4 बजे
गोरखपुर 4.89 20 37 49.5
देवरिया 9.54 21.48 41.46 56.04
महराजगंज 05 21 42 58
कुशीनगर 4.89 17.3 40 55.35
बस्ती 5.2 21 36 49.36
सिद्धार्थनगर 5.17 21.82 41.14 55.51
संतकबीरनगर 5.28 17.77 36.1 49
गोंडा 06 20 37.57 44.16
बलरामपुर 05 11 45 68.55
श्रावस्ती 6.8 28.56 56.85 71.71
बहराइच 12 19 42 63.45
फैजाबाद 12 17 35 52.37
सुल्तानपुर 6.65 23.17 39.08 54.7
अमेठी 07 26 42 58
अंबेडकरनगर 5.13 20.25 37.87 53.8
मऊ 3.97 24.71 31 45.93
आजमगढ़ 06 15 35 48