फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार के बाद आंसू गैस के गोले दागे

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार के बाद आंसू गैस के गोले दागे

Fri, 08 Mar 2019 12:47 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार के बाद आंसू गैस के गोले दागे
लाठीचार्ज कर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ को गोरखनाथ मंदिर जाने से रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। रैली के बाद बिना अनुमति जुलूस निकालने और निषादों को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट देने की मांग को लेकर गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हुई। पुलिस ने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के नेता व कार्यकर्ताओं को पानी के बौछार से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठी पड़ने से सपा सांसद प्रवीण निषाद के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने नेता व कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। जबकि सांसद प्रवीण निषाद को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने सांसद समेत आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की हल्ला बोल रैली चिलुआताल इलाके के भगवानपुर स्थित मैदान में हुई। जिला प्रशासन ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच रैली की अनुमति दी थी। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सांसद प्रवीण निषाद और सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने रैली को संबोधित किया। साफ कहा कि निषादों को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट दिया जाए। यह मामला लंबे समय से लटकाया गया है।
विज्ञापन


रैली स्थल से बाहर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी। लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी र्गई तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। बवाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी गोरखपुर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed