फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पैदा हुआ जिले का पहला पहला ‘आयुष्मान’

पैदा हुआ जिले का पहला पहला ‘आयुष्मान’

Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पैदा हुआ जिले का पहला पहला ‘आयुष्मान’
पैदा हुआ जिले का पहला पहला ‘आयुष्मान’
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले का पहला सिजेरियन बच्चा जन्मा
फोटो के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। केंद्र सरकार की ओर से गरीब वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद का पहला सिजेरियन बच्चा नगर के दीनदयाल अस्पताल में पैदा हुआ। गुरुवार की शाम 7.50 बजे जन्मे बच्चे के परिवार वालों को पता चला कि इस योजना के तहत जनपद का यह पहला बच्चा है तो उसका नाम आयुष्मान रख दिया।
नगर के वार्ड 19 शिवाजी नगर (मुंडेरारतन पट्टी) निवासी चंद्रमणि मद्धेशिया दीनदयाल अस्पताल में गर्भवती पत्नी दिव्या (28) का इलाज करा रहे थे। चयनित सूची में इनका कार्ड बना देखकर डॉक्टर उस कार्ड के आधार पर निशुल्क दवा करने लगे। समय पूरा होने पर गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया और शाम 7.50 बजे सफल ऑपरेशन के बाद बच्चा पैदा हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम में डॉ. विकास सिंह, डॉ. मधु सिंह, डॉ. जेके वर्मा शामिल रहे। जिले पर गठित आयुष्मान टीम अस्पताल पहुंची और जच्चे-बच्चे के स्वास्थ्य का हाल जाना। इसमें समन्वयक दीपक कुशवाहा, सिस्टम मैनेजर शिवम जायसवाल व अमित किशोर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

जिले में बने हैं 31230 लोगों के कार्ड
पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत जिले में कुल 2 लाख 33 हजार 589 लाभार्र्थी चिह्नित हैं। इनमें 31230 के कार्ड बन पाए हैं। अभी तक 455 लाभार्थियों को 47 लाख 57 हजार छह सौ पचास रुपये का लाभ दिया जा चुका है। जिले के 36 अस्पतालों को आयुष्मान योजना के तहत चयनित किया गया है। कसया नगर में भी आधा दर्जन से अधिक अस्पताल चयनित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed