{"_id":"5c3652d2bdec22569e11429c","slug":"51547064018-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे की पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, कुंभ स्पेशल में लगेंगे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे की पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, कुंभ स्पेशल में लगेंगे कोच
Thu, 10 Jan 2019 01:30 AM IST
राजेश सैनी
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे ने कुंभ मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। हर रूट पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए स्टेशन तय किए गए हैं। गोरखपुर और मऊ से जाने वाली ट्रेनों को इलाहाबाद सिटी से चलाया जाएगा। वहीं स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए 11 जनवरी से सात मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे की 5 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें गोरखपुर से चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। निरस्त की गई ट्रेनों के कोच को कुंभ स्पेशल ट्रेन में लगाया जाएगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे से 300 से ज्यादा अधिकारियों एवं रनिंग स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।
छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर (55013/55014)
गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55030/55041)
गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55074/55073)
गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55080/55029)
विज्ञापन
निरस्त की गई ट्रेनें
छपरा-मऊ-छपरा पैसेंजर (55017/55018)छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर (55013/55014)
गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55030/55041)
गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55074/55073)
गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55080/55029)
इलाहाबाद सिटी, झूसी स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें
कुंभ मेला, मकर संक्रांति सहित अन्य त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने इलाहाबाद सिटी एवं झूसी स्टेशनों पर सभी ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी स्टॉपेज शुरू किया है। मकर संक्रांति के अवसर पर 14 से 16 जनवरी तक, पौष पूर्णिमा के अवसर पर 20 से 22 जनवरी तक, मौनी अमावस्या के अवसर पर दो से छह फरवरी तक, बसंत पंचमी के अवसर पर नौ से 11 फरवरी तक, माघ पूर्णिमा के अवसर पर 18 से 20 फरवरी तक तथा महाशिवरात्रि मेला पर चार मार्च को ट्रेनों का स्टॉपेज होगा।
विज्ञापन