{"_id":"5c310414bdec2256a931c985","slug":"51546716180-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य से कनेक्शन के लिए 1912 डायल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य से कनेक्शन के लिए 1912 डायल करें
Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बिजली निगम ने गोरखपुर समेत आस-पास के जिलों के लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन मुहैया कराया हे। अब मंशा शत प्रतिशत लोगों तक कनेक्शन पहुंचाने की है। नए नियम के तहत अब इच्छुक आवेदकों को उपकेंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 1912 नंबर डायल करने पर अधिकारी घर आकर कनेक्शन देंगे। शनिवार से नियम प्रभावी हो गया है।
केंद्र सरकार ने 2011 जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे वालों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की थी। उसके अलाव सामान्य लोगों को योजना के तहत पांच सौ रुपये दस किश्तों में जमा कर कनेक्शन लिया जाना था। गोरखपुर जिले में 2.7 लाख कनेक्शन दिए जाने थे। उनमें 1.92 लाख कनेक्शन दे दिए गए हैं। अब इच्छुक लोगों को कनेक्शन लेना है तो सिर्फ 1912 नंबर पर कॉल करना होगा। उसके बाद काउंसलर के दिशा निर्देशों का पालन कर उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद संबंधित क्षेत्र के खंड अधिकारी संपर्क कर कनेक्शन, तार, मीटर, एक एलईडी लाइट मुहैया कराएंगे।