फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में 15 दिन में सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बेतहाशा बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने कांग्रेस की जिला इकाई के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में अविलंब सुधार न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जमकर नारेबाजी की।
संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। प्रदेश सरकार जनता को झूठा आश्वासन देकर गुमराह कर रही है। ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। अघोषित कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब होने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 5 दिन में लो वोल्टेज व कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता गोपाल शाही ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक की जनता परेशान है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र पांडेय, ज्ञानेंदु पटेल, पूर्णमासी, अफजल अब्बासी, योगेंद्र वर्मा, दिग्विजय नाथ शर्मा, राधेश्याम, आलोक रंजन पटेल, चंद्रभान प्रजापति, विजय अंगारा, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, बीराज वीर अभिमन्यु, रामकेशव प्रजापति, सुनील मद्धेशिया, भीम चौहान, सुभाष पटेल, सर्वेश तिवारी, सूरज गुप्ता, फूलबदन, शत्रुघन प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, रामकिशुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed