फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धरती के संरक्षण का लिया संकल्प

धरती के संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 22 Apr 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
धरती के संरक्षण का लिया संकल्प
वादा इंस्टीट्यूट की ओर से सूर्यकुंड धाम पर रंगोली बनाई गई।

विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के विभिन्न स्कूलों और संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं चित्रकला प्रतियोगिता से पृथ्वी और पर्यावरण की सेहत के प्रति गंभीर किया गया तो कहीं पर गोष्ठी के जरिए पर्यावरण के साथ धरती के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

विजय चौक गैस गोदाम गली स्थित एसएस एकेडमी व माइटी माउस प्लेवे में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पेड़-पौधों के महत्व को रेखांकित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में नर्सरी से क्षमा शुक्ला को प्रथम, आरव तुलस्यान को द्वितीय एवं श्रेयांश रंजन को तृतीय पुरस्कार मिला। एलकेजी से अलिश्बा प्रथम, रायना द्वितीय व आरवी त्रिपाठी तृतीय रहीं। यूकेजी में आरुही कोरी प्रथम, कृतक द्वितीय तथा अंगद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या डॉ. निशि अग्रवाल ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के विषय में जानकारी दी। विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘प्रयास एक परिवर्तन का’ के सदस्यों ने बच्चों को खाद्य सामग्री प्रदान कर पर्यावरण व पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। वरदा आर्ट इंस्टीट्यूट की ओर से सूरजकुंड धाम परिसर में धरती का शृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धरा को संरक्षित करने के लिए रंगोली के विविध स्वरूपों को उकेरा गया। यह रंगोली यूनिवर्सिटी के छात्र मनीष विश्वकर्मा ने उकेरी। इनका सहयोग संस्था की मनीषा, चारु, रचना आदि ने किया। शुरुआत संस्कार भारती के राष्ट्रीय नाट्य प्रमुख रविशंकर खरे, एमजी डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. हृदय नारायण श्रीवास्तव, न्यायाधीश आर के त्रिपाठी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अनुदान योजना के सदस्य हरि प्रसाद सिंह, वार्ड नंबर 48 के पार्षद जुबेर अहमद, वरदा आर्ट इंस्टीट्यूट की निदेशक रीना जायसवाल, संस्कार भारती के उपाध्यक्ष विश्व मोहन तिवारी, पूर्व पार्षद अरविंद चौरसिया, विश्वविद्यालय महिला संगठन की डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. वीके सिंह, नील रतन, रचना धूलिया आदि ने दीप जलाकर किया। नवल्स एकेडमी सूरजकुंड में आयोजित कार्यक्रम में एमएमएमयूटी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. गोविंद पांडेय ने प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। अध्यक्षता नवल्स ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक केएन गुप्त ने की। हॉलमार्क वर्ल्ड स्कूल नाहरपुर में पौधरोपण, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धरती के संरक्षण की अलख जगाई गई। प्रधानाचार्य दामिनी मेहता ने बच्चों को पृथ्वी दिवस की महत्ता बताई। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने पौधरोपण से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्लोगन, पेंटिंग, अभिनय, रंगोली आदि का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य प्रदीप पांडेय ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस पर जानकारी दी। चेयरमैन राजू कुमार जायसवाल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। दून पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के आयोजन का उद्देश्य समझाया। वन विभाग एवं राइजिंग एंजल्स की ओर से स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, सुभाष चंद्र बोस नगर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एसडीओ टीएन सिंह ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई और विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता, तुलिका त्रिपाठी, रेंजर अनिल कुमार, कॉलेज के निदेशक राजीव गुप्त, डॉ. अंजू गौड़, प्रीति द्विवेदी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद डॉ. शीराज वजीह ने कहा कि अगर प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित नहीं किया गया तो स्वस्थ शहरी विकास एक सपना ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed