फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ईस्टर पर निकली शोभायात्रा, झांकियों में दिखा प्रभु यीशु का जीवन

ईस्टर पर निकली शोभायात्रा, झांकियों में दिखा प्रभु यीशु का जीवन

Sun, 01 Apr 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 01 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर पर निकली शोभायात्रा, झांकियों में दिखा प्रभु यीशु का जीवन
सेंट एंथोनी चर्च में प्रार्थना सभा हुई। - फोटो : Amar Ujala
शहर में रविवार को प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने का पर्व ईस्टर बड़े धूमधाम से मनाया गया। शनिवार रात गिरजाघरों में ईस्टर के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित हुए और सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना के बाद ‘हैप्पी ईस्टर’ से गिरजाघर गूंज उठे। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं। रविवार की शाम सभी चर्चों के पुरोहितों की मौजूदगी में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की झांकियों से सजी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


पादरी डीआर लाल के नेतृत्व में सेंट जॉन जूनियर हाईस्कूल बशारतपुर से शुरू हुई झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए क्राइस्ट चर्च पहुंची। इस दौरान सभी चर्चों के पादरी प्रभु यीशु मसीह के जयकारे के साथ बाइबल का अंश बोलते हुए झांकियों के साथ चल रहे थे। बड़ी संख्या में बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे आदि ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभु यीशु मसीह के जीवन समेत उनके पुनर्जीवित होने की घटना का प्रदर्शन झांकियों के माध्यम से किया गया। बच्चों ने प्रभु की प्रार्थना करते हुए, उन्हें पकड़कर ले जाते हुए यहूदी के प्रधान याजकों और पुरनियों की भीड़ के दृश्य का मंचन किया।
विज्ञापन


प्रभु यीशु को कंधे पर क्रूस ले जाने और उन्हें क्रूस पर लटकाने का दृश्य देखकर विश्वासियों की आंखें नम हो गईं। बंद कब्र पर सैनिकों का पहरा, यीशु की खुली कब्र और जीवित होकर निकलने की घटना की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन अवसर पर क्राइस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। मुख्य अतिथि कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थुरुथिमट्टम ने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाए दीं। देश और दुनिया में शांति के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चर्चों में हुई प्रार्थना
सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ गिरजाघर में सुबह फादर सीबी चन के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई। अंग्रेजी में संपन्न मिस्सा बलिदान के दौरान बड़ी संख्या में विश्वासियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर केक काटा गया और प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। कार्यक्रम के पश्चात बीमार व असमर्थ लोग जो चर्च नहीं आ सके थे, उनके घर जाकर उन्हें पवित्र यूक्रिस्त (होली कम्यूनियन) दिया गया। धर्मपुर स्थित सेंट एंथोनी चर्च में भी ईस्टर पर प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। फादर राजेश समेत बड़ी संख्या में विश्वासी यहां मौजूद रहे।

सेंट जांस चर्च, बशारतपुर में प्रेसिबिटर इंचार्ज एवं डीन पादरी संजय विंसेंट के नेतृत्व में ईस्टर डान सर्विस हुई। इसके बाद ईस्टर डे सर्विस के अंतर्गत विशेष प्रार्थना सभा हुई। सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग, एचईएम चर्च खजांची बाजार, प्रेयर हाल राप्तीनगर, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेंट मार्टिन चर्च खैरया पोखरा, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा, पीस टैबर्निकल चर्च मयूर विहार, फुल गॉस्पल चर्च मोती पोखरा आदि में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।

इन झांकियों ने किया आकर्षित
मसीही कलीसिया चर्च खरैया पोखरा की ओर से गतसमनी बाग में प्रभु यीशु प्रार्थना करते हुए और उन्हें पकड़ने के लिए यहूदी के साथ प्रधान याजकों और पुरनियों की भीड़ का दृश्य झांकी से प्रदर्शित किया गया। सेंट जोजफ चर्च सिविल लाइंस की ओर से पिलातुस न्याय आसन पर हाथ धोते हुए, रोमी सैनिक और सामने बैगनी वस्त्र में प्रभु यीशु और शोर मचाती भीड़ की झांकी पेश की गई। सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग की ओर से प्रभु यीशु को कंधे पर क्रॉस ले जाते हुए दिखाया गया। सेंट थामस चर्च धर्मपुर की झांकी में प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाते हुए दिखाया गया।


सेंट जॉन चर्च बसारतपुर की झांकी में प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाने और साथ में रोमन सैनिक, शिष्य और माता मरियम के साथ दो महिलाएं दिख रही थीं। सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा की झांकी में शील्ड कब्र पर रोमी सैनिकों के पहरे का दृश्य दिखाया गया। राप्तीनगर प्रेयर हाल में प्रभु यीशु की खुली कब्र और उनके जीवित निकलने का दृश्य दिखाया गया। सेंट एंथनी चर्च धर्मपुर की झांकी में खुली कब्र में और बाहर पत्थर पर स्वर्गदूत को दिखाया गया। माउंट कार्मल चर्च पादरी बाजार की झांकी में प्रभु यीशु पुनर्जीवित होने के बाद चेलों के साथ नजर आए। सेंट मार्क चर्च स्टैंडपुर पादरी बाजार की झांकी में प्रभु यीशु मसीह के स्वर्गारोहण का दृश्य पेश किया गया।

ईस्टर मंडे पर मेला आज
वीपी एलेक्जेंडर ने बताया कि सोमवार को ईस्टर मंडे पर शाम छह बजे सेंट जांस स्कूल प्ले ग्राउंड बशारतपुर में मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed