{"_id":"5abb95f54f1c1b602a8b4573","slug":"51522243061-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली सीटों पर खुद प्रवेश ले सकेंगे संबद्ध कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली सीटों पर खुद प्रवेश ले सकेंगे संबद्ध कॉलेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी एवं संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कॉलेजों को खाली सीटें भरने का एक मौका दिया है। बृहस्पतिवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर कॉलेजों को अपने स्तर से विद्यार्थियों का प्रवेश लेने की छूट दी है ।
इसके लिए संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया के पोर्टल पर इन रिक्त सीटों और इनके सापेक्ष प्रवेश के लिए अर्ह अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। पंजीकरण की इस प्रक्रिया एवं शुल्क आदि के विषय में सूचना काउंसलिंग समाप्त होने के पश्चात प्रवेश पोर्टल पर दी जाएगी। यूनिवर्सिटी कैंपस समेत संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की कुल 1 लाख 70 हजार सीटें हैं। पहली बार आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए महज 55 हजार अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है।
ऐसे में बड़ी संख्या में कॉलेजों की सीटें खाली रह जाने का खतरा मंडरा रहा था।
बैठक में शिक्षा संकाय की अध्यक्ष प्रो. शैलजा सिंह, वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. गोपीनाथ, विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. हरि शरण, विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र मिश्र ,संयुक्त प्रवेश कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. अवधेश सिंह, डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव तथा परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।