फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ब्लॉक प्रमुख की तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा

ब्लॉक प्रमुख की तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा

Sat, 17 Mar 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Mar 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा
नवनिर्वाचित पिपराइच, उरुवा, कैंपियरगंज की ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : Amar Ujala
सदर संसदीय सीट के उपचुनाव में मिली मात के बाद शनिवार को भाजपा के लिए अच्छी खबर आई। पिपराइच और कैंपियरगंज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीता। इन सीटों पर पहले सपा का कब्जा था। जीत के बाद भाजपाइयों ने होली खेली। अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। उरुवा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी दुर्गावती देवी को जीत मिली। सपा प्रत्याशियों ने भी जोर लगाया लेकिन पर्याप्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) का समर्थन नहीं जुटा सके। सभी सीटें अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुई थीं। तीनों सीटों पर महिला ब्लॉक प्रमुख काबिज हुई हैं।
विज्ञापन


कैंपियरगंज में सपा की करारी हार
कैंपियरगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने शनिवार को जोर लगाया। विधायक फतेह बहादुर सिंह सभी बीडीसी के साथ पहुंचे और वोटिंग पूरी होने तक तहसील मुख्यालय पर जमे रहे। प्रक्रिया पूरी हुई और मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी निर्मला जायसवाल को बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कैंपियरगंज में सपा के रामेंद्र नाथ यादव ब्लॉक प्रमुख थे। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ और शनिवार को नए सिरे से चुनाव कराया गया। भाजपा ने निर्मला जायसवाल तो सपा ने विक्रम यादव को चुनाव मैदान में उतारा। ब्लॉक में 137 बीडीसी हैं। इसमें से 125 ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा को 104 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी विक्रम को 17 वोट मिल सके। चार वोट अवैध करार दिए गए। 12 बीडीसी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बीडीसी कपिल यादव के अपहरण की अफवाह फैली थी लेकिन वह खुद पुलिस के सामने आ गए।
विज्ञापन


पिपराइच में रिंकू देवी ने मारी बाजी, सपा की सोनिया को 19 वोट से हराया
पिपराइच ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भाजपा की रिंकू देवी ने शनिवार को जीत लिया है। रिंकू को 54 बीडीसी का समर्थन मिला। सपा की सोनिया को 35 वोट मिल सके और वह चुनाव हार गईं।अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली ब्लॉक प्रमुख की सीट के लिए चुनाव शनिवार को कराया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराए गए। पिपराइच में 94 बीडीसी हैं। इसमें से 93 ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक वोट अवैध माना गया। एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी प्रिया देवी को मिला। यह चुनाव सपा की ब्लॉक प्रमुख रहीं मंजू पासवान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरुवा में भाजपा समर्थित दुर्गावती निर्विरोध चुनी गईं
सपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. मोहसिन खान के भाई की पत्नी तस्लीम फातिमा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली उरुवा ब्लॉक प्रमुख की सीट अब भाजपा के पास चली गई है। भाजपा समर्थित दुर्गावती देवी ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। उरुवा ब्लॉक में 101 बीडीसी हैं। अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन कराए गए। भाजपा से खजनी के विधायक संत प्रसाद और पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी की मौजूदगी में दुर्गावती ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख रहीं सपा की तस्लीम फातिमा के नामांकन दाखिल किए जाने की चर्चा जरूर रही लेकिन अंतिम समय तक वह चुनाव मैदान में नहीं आ सकीं। माना गया कि तस्लीम को पर्याप्त बीडीसी का समर्थन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed