फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक

निकाय चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक

Thu, 26 Oct 2017 08:51 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक
bjp logo
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर तेज हो गया है। मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और सभासद के दावेदारों का नाम सामने आने बाद प्रभारी मंत्री ने मंडल की स्क्रीनिंग कमेटी, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला समन्वयक एवं निकाय प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले नगर पंचायतों से आए अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई। उनके बारे में जिलाध्यक्ष से लेकर समन्वयक से पूछा गया कि कौन, कब से पार्टी का सदस्य है। कोई नगर पंचायत का चुनाव लड़ा है कि नहीं।
विज्ञापन

 

इसी तरह से नगर निगम के मेयर एवं पार्षद के दावेदारों के बारे में जानकारी ली गई। जिस विधायक के क्षेत्र में जो भी नगर पंचायत है, उस नगर पंचायत के अध्यक्ष के दावेदारों के बारे में पूछा गया। भाजपा नेताओं एवं प्रभारी मंत्री ने कहा कि टिकट के लिए पैनल बना दिया गया। क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मेयर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तथा पार्षद के प्रत्याशी का नाम प्रदेश स्तर पर तय होगा। वहीं से उनके नाम की घोषणा की जाएगी, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के नाम की घोषणा क्षेत्र से होगी, पर अनुमति प्रदेश कमेटी से लेनी होगी। नगर पंचायत के सभासद प्रत्याशी के नाम की घोषण जिले के पदाधिकारी करेंगे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed