{"_id":"59e4c3154f1c1bec538b7cfd","slug":"51508164373-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के नेतृत्व में हुए महत्वपूर्ण काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के नेतृत्व में हुए महत्वपूर्ण काम
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रोजगार को बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को निर्धारित करने और केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों को एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के दफ्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा देश के श्रमिकों के हित में कार्य करता रहा है। संघ सरकार के सामने भी मांगों को तार्किक ढंग से रखता है, यही कारण है कि सरकार समय-समय पर उन मांगों को स्वीकार करती है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण ने कहा कि उनका संघ देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी श्रम संगठन है। कार्यकर्ता केंद्र के विकास वाले नीतियों को जनता के सामने प्रभावी रूप से रखते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसके पांडेय तथा संचालन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर संघ के महामंत्री विश्वेश्वर राय, भारतीय मजदूर संघ के जिला पालक पीसी गोंड, जिलाध्यक्ष केपी त्रिपाठी, डीके चक्रवर्ती, रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश तिवारी, शिवाजी सिंह, लालजी प्रसाद, छेदीलाल, अजय कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।