{"_id":"59d257934f1c1b9e538b54b2","slug":"51506957203-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉक रेस में राम समुझ बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉक रेस में राम समुझ बने चैंपियन
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर पांच किलोमीटर ओपेन पुरुष वर्ग में वॉक रेस का आयोजन किया गया। इसमें राम समुझ यादव ने पहला, शक्ति कुमार ने दूसरा और अजहर हुसैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 107 धावकों ने हिस्सा लिया। वॉक रेस का शुभारंभ राष्ट्रीय खिलाड़ी जवाहर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। वॉक रेस में प्रथम आठ स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में प्रथम तीन के अलावा कमलेश यादव, सौरभ यादव, अनुराग राय, सूरज, राजन प्रताप राय आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के आखिर में बापू और शास्त्री को नमन किया गया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, अशोक शाही, ओमकार यादव, विकास कुमार, प्रवीण यादव, कमलेश कुमार, विजय लक्ष्मी सिंह, सीमा विश्वकर्मा, अमिता कुशवाहा, शालिनी विश्वकर्मा, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।