{"_id":"59b2f6374f1c1bfb7f8b5286","slug":"51504900663-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेंगे कॉलेजों के सेंटर, नकल पर लगाम पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेंगे कॉलेजों के सेंटर, नकल पर लगाम पहली प्राथमिकता
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में आयोजित उद्बोधन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नकल पर लगाम कसने को लेकर सरकार तैयारियां कर रही हैं। नई व्यवस्था के तहत कॉलेजों के स्वकेंद्र सिस्टम को पूरी तरह से बदला जाएगा। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मानिटरिंग संबंधित चौकी के इंचार्ज करेंगे। वहीं कॉलेज की प्रबंध समिति से जुड़े लोगों के केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक फटकने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को जल्द से जल्द विज्ञापन निकालने का निर्देश देते हुए कहा कि कक्षाओं में पढ़ाई होगी तो छात्रों को चिटिंग नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रमोशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत असिस्टेंट रजिस्ट्रार को डिप्टी रजिस्ट्रार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। कैंपस में वाई-फाई की सूविधा दी जाएगी। स्मार्ट एवं वर्चुअल कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी यूनिवर्सिटी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ स्थापित की जाए ताकि शोध को बढ़वा मिले। जिन्होंने ऐसा किया है, वहां 50 लाख की धनराशि दी गी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय समन्वय परिषद का गठन किया जाए जिसमें शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी के दो-दो प्रतिनिधि हों। यह परिषद शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुझाव देगी। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नवसृजित कमेटी हाल और डिजिटल भुगतान प्रणाली आरटीजीएस का शुभारंभ किया।
कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य, विधायक शीतल पांडेय, संत प्रसाद, डीएम राजीव रौतेला, उपेन्द्र शुक्ल, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. जितेंद्र मिश्रा, डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. अजय शुक्ला, डॉ. दिव्या रानी सिंह, डॉ. विनीता पाठक आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
पूर्वांचल में बनेगा स्किल स्टडी सेंटर
गोरखपुर। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का विशेष फोकस पूर्वांचल और बुंदलखंड के निवेश पर है। संवाद भवन के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया सेे बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां इंडस्ट्रियल इकाइयों को ज्यादा से ज्यादा बसाया जाएगा। साथ ही उनकी सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। उन्हें सुरक्षा देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निगरानी सौंपी जाएगी। पूर्वांचल के विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण कराया जाएगा, जहां युवाओं को तराशा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने और हर गरीब को छत मुहैया कराना है। सरकार इस ओर बढ़ रही है। शिक्षामित्रों के प्रदर्शन से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने पर कहा कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है।